मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM मोदी के आगमन से पहले सीएम ने लिया विकास कार्यों का जायजा

PM मोदी के आगमन से पहले सीएम ने लिया विकास कार्यों का जायजा

पीएम मोदी के आमगन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान व रामलला के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके पहले रामकथा हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस माह में मुख्यमंत्री का तीसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 2 दिसम्बर और 21 दिसंबर को अयोध्या आगमन पर मंदिरों में शीश झुकाया था।

लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी, बच्चों से पूछा हाल

लता मंगेशकर चौक पहुंचकर सीएम ने यहां की खुबसूरती को निहारा। लता मंगेशकर चौक को काफी शानदार ढंग से सजाया गया है। सीएम ने यहां वीणा संग सेल्फी भी ली। सीएम ने आमजन का अभिवादन किया। इसके बाद रामपथ को देखा। प्रधानमंत्री के आमगन से पहले सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। रामपथ पर मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से भी सीएम ने हालचाल जाना। सीएम ने बच्चों से पूछा कि स्कूल जाते हो। यहां जयश्रीराम की गूंज गुंजायमान रही।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। सीएम ने पीएम के आगमन के पहले यहां पहुंचकर वास्तुस्थिति देखी। यहां रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि कहीं किसी प्रकार की कमी न हो। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Share
अगला लेख → हरियाणा - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामभक्त बांटेंगे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *