मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बिहार में तीन अपराधियों पर घोषित हुआ भारी इनाम, सरकार ने जारी की इनाम की सूची

बिहार में तीन अपराधियों पर घोषित हुआ भारी इनाम, सरकार ने जारी की इनाम की सूची

बिहार में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में अपराधियों की धरपकड़ का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब सरकार ने तीन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की इस पेशकश का लाभ पुलिसकर्मी ही नहीं, आम नागरिक भी उठा सकते हैं।

नीट यूजी पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बना सिरदर्द
बिहार सरकार ने नीट यूजी पेपर लीक सहित अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर ₹3 लाख का इनाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि संजीव मुखिया काफी समय से फरार है और पुलिस को चकमा दे रहा है। उसे पकड़ने में मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार इनाम देगी।

इन दो अपराधियों पर भी रखा गया इनाम
इसके अलावा, नालंदा के शुभम कुमार और अरवल के राजकिशोर कुमार पर भी ₹1-₹1 लाख का इनाम रखा गया है। इन दोनों पर भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आर्थिक अपराध इकाई की सिफारिश के आधार पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन तीनों के लिए इनाम की घोषणा की है।

इनाम की वैधता और शर्तें
गृह विभाग की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इनाम की यह घोषणा दो साल तक मान्य रहेगी। इन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में योगदान देने वाले कोई भी व्यक्ति—चाहे वह पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक—इस इनाम के लिए पात्र होगा।

Share
अगला लेख → राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में आंधी और बारि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *