मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

इन राज्यों में 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, पालन करने होंगे कई दिशा-निर्देश

इन राज्यों में 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, पालन करने होंगे कई दिशा-निर्देश

नई दिल्ली – कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय की तरफ ने अनलॉक-4 के तहत स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक 21 सितंबर से कुछ शर्तों और पाबंदियों के साथ स्कूली गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। हालांकि स्कूलों को फिर से खोलना अनिवार्य नहीं है और इस बारे में फैसला राज्यों को करना है। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। फिर भी कुछ ऐसे राज्य हैं जिन्होंने 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने का फैसला किया है।

असम सोमवार से कक्षा 9 और 12 के छात्रों के लिए अगले 15 दिनों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी जिसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

हरियाणा दिल्ली की तरह ही यहां के सीनियर छात्र भी जरुरत पड़ने पर अपने स्कूल जा सकेंगे, लेकिन स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा के करनाल और सोनीपत में दो सरकारी स्कूल पहले ही ट्रायल के तौर पर खुल चुके हैं। उन्होंने छात्रों को रंगों के आधार पर समूहों में विभाजित किया है ताकि वे और उनके शिक्षक सामाजिक दूरी बनाए रख सकें।

आंध्र प्रदेश में कंटेनमेंट जोन के बाहर के सरकारी, निजी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान ही फिर से खुलेंगे वहीँ जम्मू-कश्मीर में रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्कूल 21 सितंबर से आंशिक रूप से फिर से खुलेंगे।

दिल्ली में 5 अक्तूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले, उन्होंने सीनियर छात्रों (कक्षा 9 से 12) को शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए स्कूलों में जाने की अनुमति देने का फैसला किया था। लेकिन शुक्रवार को सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में 5 अक्तूबर से पहले स्कूलों को आंशिक तौर पर नहीं खोला जाएगा। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, केरल, उत्तराखंड में कक्षाएं फिर से शुरू नहीं होंगी। 

Share This
अगला लेख → कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले मरीज़ों के लिए एक एंटी-वायरल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun