मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ईद को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु की अपील,बोले घर में रहकर सादगी से मनाएं त्यौहार

ईद को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु की अपील,बोले घर में रहकर सादगी से मनाएं त्यौहार

लखनऊ- यूपी में कोरोना संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.कोरोना के चलते आने वाले त्यौहार ईद को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी महली ने एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने कहा की मुस्लिम भाई घर में ही ईद मनाएं. फिरंगी महली ने कहा कि ईद बहुत ही सादगी से मनाई जाए. मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा है कि ईद मनाते समय कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें. घरों में रहकर ही ईद मनाएं.

घर से बाहर न जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी से हाथ न मिलाएं. मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि लोग मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को मुबारकबाद दें. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मस्जिद में रहने वाले लोगों में से ही पांच लोग ईद-उल-फितर की नमाज अदा करें. वहीं नमाज के बाद बीमारी (कोरोना) के खात्मे के लिए दुआ करें. गौरतलब है कि ईद करीब है और कोरोना की दूसरी लहर के कारण उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी है.

इससे पहले खालिद रशीद ने कहा कि कोविड संक्रमण देखते हुए किसी भी मस्जिद में एक वक्त में 100 से ज़्यादा लोग इकट्ठा न हो. मस्जिदों में मास्क, सेनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. इफ्तार में भी एक वक्त में 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा न हो. मौलाना ने आगे कहा कि सेहरी के दौरान जगाने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करें. वहीं कोरोना प्रोटोकॉल का सभी लोग कड़ाई से पालन करें.

Share
अगला लेख → बलिया- बसपा विधायक ने इलाज के लिए दिए 40 जम्बो आक्सीजन सिलिं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *