मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार को झटका यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार को झटका यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट करने का आदेश

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. पंजाब सरकार दो हफ्तों में मुख्तार अंसारी को यूपी सरकार के हवाले करना होगा.अंसारी जनवरी 2019 से पंजाब की जेल में बंद है.

मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश में दर्जनों अपराधिक मामले में आरोपी है और यहां सारे मामले राज्य के अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं. इन मामलों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है, क्योंकि मुख्तार अंसारी पेश नहीं हो पा रहे हैं. मुख्तार ने कोर्ट को बताया था की वो उत्तर प्रदेश की जेल में नहीं जाना चाहते हैं, क्योंकि वहां उन्हें जान का खतरा है.

इस मामले में यूपी सरकार का कहना था कि मुख्तार अंसारी अदालती कार्रवाई से बचना चाहते हैं. पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी का समर्थन करते हुए कहा था की मुख्तार की तबीयत ठीक नहीं है. इसलिए उन्हें पंजाब से बाहर ट्रांसफर नहीं किया जा सकता. अब सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने का आदेश दिया है.

बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वहां की पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में उसे रोपड़ जेल से यूपी की गाजीपुर जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है. यूपी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दी गई याचिका में कहा है कि पंजाब सरकार एक गैंगस्टर को बचाने का प्रयास कर रही है, जबकि पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते अंसारी को फिलहाल रोपड़ जेल से स्थानांतरित नहीं किया जा सकता.

Share
अगला लेख → देश में 62 हजार नए मामले आए,पिछले 24 घंटे में 312 संक्रमितों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *