मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

सोशल मीडिया की हर बात सच नहीं, शिक्षक युवाओं को करें जागरूक: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करते हुए शिक्षकों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं के प्रति युवाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में अव्यवस्था फैलाने वाले षड्यंत्रों के खिलाफ शिक्षक समाज को आगे आना होगा।

सोशल मीडिया की हर बात सच नहीं, शिक्षक युवाओं को करें जागरूक: सीएम योगी

लखनऊ, 26 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध हर जानकारी सत्य नहीं होती। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को सही और गलत जानकारी के बीच अंतर करना सिखाएं तथा राष्ट्रहित के प्रति जागरूक बनाएं।

आगरा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए योगी ने कहा कि यदि देश के भीतर विरोधी ताकतें षड्यंत्र रचकर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करें तो शिक्षक समाज को मजबूती से उनके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें आधुनिक तकनीक और भारत-विरोधी संसाधनों का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम और विद्वेष फैलाने का प्रयास करती हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्भ्रमित समाज नकारात्मकता का शिकार हो जाता है और अंततः अपने ही हितों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रनिर्माण और सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय देशभक्ति के प्रेरणा केंद्र बनने चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से शिक्षण को रोचक और संवादात्मक बनाने की सलाह देते हुए कहा कि एक शिक्षक को स्वयं को छात्र के दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत में शिक्षकों का सम्मान बढ़ा है, तब-तब देश ने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति ने शिक्षकों और छात्रों के लिए नए अवसर खोले हैं। उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में दक्षता विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तकनीकी ज्ञान आवश्यक है।

उन्होंने भारतीय परंपरा में गुरु के सर्वोच्च स्थान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा होती है, लेकिन उसे पहचानने और निखारने का कार्य शिक्षक ही करता है। इसलिए शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के भविष्य का निर्माता भी है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अगला लेख → तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, बोले- कल तक रिहाई न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Light rain
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun