मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

सेवा और आस्था के साथ मनाया बेटे हृदान का पहला जन्मदिन, विनीत कुमार सिंह ने चुनी सादगी की राह

बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने बेटे हृदान का पहला जन्मदिन किसी भव्य पार्टी के बजाय सेवा और आध्यात्मिक माहौल में मनाया। परिवार ने गुरुद्वारे में लंगर सेवा की और इस्कॉन मंदिर में आशीर्वाद लिया।

सेवा और आस्था के साथ मनाया बेटे हृदान का पहला जन्मदिन, विनीत कुमार सिंह ने चुनी सादगी की राह

बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने अपने बेटे हृदान के पहले जन्मदिन को बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया। कपल ने इस खास मौके पर किसी भव्य पार्टी के बजाय आस्था, सेवा और कृतज्ञता को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन की शुरुआत भगवान का आशीर्वाद लेकर की और जरूरतमंदों की सेवा में समय बिताया। हृदान के जन्मदिन के मौके पर पूरा परिवार सबसे पहले गुरुद्वारे पहुंचा, जहां उन्होंने लंगर सेवा में हिस्सा लिया और लोगों को भोजन वितरित किया।

इसके बाद परिवार ने इस्कान मंदिर जाकर बेटे के लिए सुख, शांति और अच्छे भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस सादगी भरे सेलिब्रेशन में परिवार की आस्था और संस्कार साफ नजर आए। इस खास मौके पर विनीत कुमार सिंह ने कहा कि हृदान का एक साल का होना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि बेटे का पहला जन्मदिन प्रार्थना, सेवा और कृतज्ञता के साथ शुरू हो।

बतौर माता-पिता उनकी यही इच्छा है कि हृदान बड़ा होकर एक दयालु, संवेदनशील और जमीन से जुड़ा इंसान बने। हृदान के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। फैंस और शुभचिंतकों ने परिवार को प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विनीत कुमार सिंह जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म श्शक्ति शालिनीश् में नजर आएंगे। इसके अलावा वह विक्रम फडणीस के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ सैयामी खेर और ताहिर राज भसीन दिखाई देंगे।

Share
अगला लेख → फतेहपुर से सीएम योगी का बड़ा ऐलान: NEET के दोषियों की संपत्त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *