मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

अमेरिका में छाया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ‘नकाब’, न्यूयॉर्क में हाउसफुल शो के बाद फैंस का जताया आभार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के थिएटर प्ले ‘नकाब’ को अमेरिका दौरे के दौरान शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। न्यूयॉर्क में हाउसफुल शो के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। अब टीम डलास में अगले प्रदर्शन की तैयारी में जुटी है।

अमेरिका में छाया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ‘नकाब’, न्यूयॉर्क में हाउसफुल शो के बाद फैंस का जताया आभार

न्यूयॉर्क, 24 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने थिएटर प्ले ‘नकाब’ के अमेरिका दौरे को लेकर चर्चा में हैं। यूएसए टूर के तहत न्यूयॉर्क में आयोजित शो पूरी तरह हाउसफुल रहा, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हाउसफुल शो के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर मंच से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी और पूरी कास्ट के साथ भरे हुए ऑडिटोरियम के सामने नजर आए। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “अमेरिका में हर जगह हाउस पैक्ड। आप सभी का धन्यवाद।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया।

इस थिएटर टूर की खास बात नवाजुद्दीन और उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी की पहली ऑन-स्टेज प्रस्तुति रही। दोनों की अभिनय-जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा और उनकी केमिस्ट्री को शानदार प्रतिक्रिया मिली। थिएटर प्रेमियों ने प्रस्तुति के बाद कलाकारों का स्टैंडिंग ओवेशन के साथ स्वागत किया।

लगातार मिल रही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और हाउसफुल शो के चलते ‘नकाब’ अमेरिका के चर्चित लाइव थिएटर प्रस्तुतियों में अपनी पहचान बना रहा है। न्यूयॉर्क की सफलता के बाद अब टीम अपने अगले शो के लिए डलास रवाना होगी, जहां एक बार फिर इस नाटक का मंचन किया जाएगा। टीम को उम्मीद है कि वहां भी दर्शकों से इसी तरह का उत्साह और समर्थन मिलेगा।

Share
अगला लेख → सेवा और आस्था के साथ मनाया बेटे हृदान का पहला जन्मदिन, विनीत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *