मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों के साथ वर्चुओफेस्ट 5.0’ का आगाज़

राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

लखनऊ, 24 जुलाई 2026। राजकुमार इंटर कॉलेज, आलमबाग में आयोजित वार्षिक महोत्सव ‘वर्चुओफेस्ट 5.0’ का शुभारंभ शुक्रवार को अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। इस दौरान लखनऊ के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में सेंट थॉमस स्कूल और मेजबान राजकुमार इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई जबकि एसआर ग्लोबल स्कूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और आपसी विश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। वहीं विद्यालयों में ऐसे खेल आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सेंट थॉमस स्कूल ने एसआर ग्लोबल स्कूल को लगातार दो सेटों में 15-8, 15-7 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में राजकुमार इंटर कॉलेज ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-9 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इसके बाद खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में एसआर ग्लोबल स्कूल ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-5 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। अब वॉलीबाल प्रतियोगिता का सबसे बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल के बीच शनिवार को खेला जाएगा।

इसी के साथ महोत्सव के पहले दिन फेस पेंटिंग, शास्त्रीय गायन, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आर शिक्षा समूह के उपाध्यक्ष राघव रतन बक्शी, श्रीमती बीना पुरवार, राजकुमार अकादमी के प्रधानाचार्य अनूप राज तथा राजकुमार इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती लखबीर चावला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This
अगला लेख → भारत की युवाशक्ति का सबसे पवित्र तीर्थ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun