मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, यूपी एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई; ₹1 करोड़ की नकली दवाएं और मशीनरी जब्त

उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने उत्तराखंड और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देहरादून में अवैध नकली दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं, पैकिंग सामग्री और मशीनरी जब्त की गई, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, यूपी एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई; ₹1 करोड़ की नकली दवाएं और मशीनरी जब्त

लखनऊ | 23 जुलाई, 2026: जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के देहरादून में संचालित अवैध नकली दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त अभियान में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की नकली दवाएं, पैकिंग सामग्री, प्रिंटेड फॉयल, मशीनरी और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एफएसडीए मुख्यालय द्वारा गठित विशेष टीम ने गाजियाबाद क्राइम ब्रांच तथा उत्तराखंड औषधि प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि देहरादून में तैयार की जा रही नकली दवाओं की सप्लाई उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जा रही थी।

लखनऊ की कार्रवाई से खुला नेटवर्क

जांच की शुरुआत 19 जुलाई को लखनऊ के अमीनाबाद थाने में दर्ज नकली दवा मामले से हुई थी, जहां 43 प्रकार की नकली दवाएं बरामद हुई थीं। जांच के दौरान मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ अरुण टुंडा तक पहुंच मिली, जिसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल की डिजिटल जांच में व्हाट्सएप पर प्रसिद्ध दवा कंपनियों के नकली पैकेजिंग डिजाइन, फॉयल और मशीनों से जुड़ी तस्वीरें मिलीं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

देहरादून फैक्ट्री से भारी मात्रा में बरामदगी

आरोपी की निशानदेही पर देहरादून के देवीपुर न्यू हाईवे रोड, ईस्ट होपटाउन स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा गया। यहां से ब्रांडेड कंपनियों की नकली एलोपैथिक दवाओं के तैयार और अर्धनिर्मित उत्पाद, प्रिंटेड एल्युमिनियम फॉयल, रैपर, मास्टर कार्टन, टैबलेट, कैप्सूल और अत्याधुनिक पैकिंग मशीनें बरामद की गईं।

छापे में स्ट्रिप पैकिंग मशीन, इंकजेट प्रिंटर, कंप्रेसर, हाई-वोल्टेज स्टेबलाइजर सहित कई औद्योगिक उपकरण भी जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार मौके पर बिना वैध लाइसेंस के नकली दवाओं का उत्पादन किया जा रहा था।

दो गिरफ्तार, संगठित अपराध की धाराओं में मुकदमा

पुलिस ने फैक्ट्री संचालक नेटवर्क से जुड़े राजेंद्र सिंह उर्फ अरुण टुंडा और विनय चंद को गिरफ्तार किया है। वहीं गौरव त्यागी और विपिन भटनागर समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ संगठित अपराध की धारा के तहत थाना वसंत विहार (देहरादून) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तराखंड औषधि प्रशासन ने मौके से पांच दवा नमूने जांच के लिए लिए हैं, जबकि शेष सामग्री को सील कर दिया गया है।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार

एफएसडीए आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ विभाग ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकली दवाओं के निर्माण, भंडारण और सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर जड़ से समाप्त किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
अगला लेख → योगी सरकार हथकरघा और वस्त्रोद्योग को दे रही नई रफ्तार, टेक्स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *