मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, नए महासचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर फैसला संभव

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अयोध्या में होने वाली अहम बैठक में नए महासचिव और दो अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति का फैसला हो सकता है। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक सुधार, वित्तीय निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और चढ़ावा गणना प्रणाली में बदलाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, नए महासचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर फैसला संभव

अयोध्या, 22 जुलाई 2026। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और वित्तीय निगरानी से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट का नया महासचिव विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से ही बनाए जाने की संभावना है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अथवा किसी संत को यह जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं थीं, लेकिन अब विहिप के खाते में ही यह पद जाने की संभावना जताई जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, नए महासचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर फैसला संभव

पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए पदों पर नए नामों की घोषणा इस बैठक में हो सकती है। वहीं, दिवंगत ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से खाली हुए पद पर उनके पुत्र एवं साहित्यकार यतींद्र मिश्र के चयन की भी चर्चा है। इसके अलावा अयोध्या के किसी प्रमुख संत को भी ट्रस्ट में शामिल किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बैठक दो चरणों में आयोजित होगी। पहला सत्र दोपहर तीन बजे मणिराम दास की छावनी में शुरू होगा, जिसमें रिक्त पदों पर नियुक्तियों पर विचार किया जाएगा। दूसरा सत्र शाम चार बजे से होगा, जिसमें मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण और उसके बाद हुई जांच के मद्देनजर ट्रस्ट प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है। बैठक में चढ़ावे की गणना प्रणाली, लेखा व्यवस्था, बैंकिंग प्रक्रिया, निगरानी तंत्र और कर्मचारियों की जवाबदेही को लेकर नई कार्यप्रणाली पर विस्तृत मंथन होने की संभावना है।

ट्रस्ट सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, नोटों की काउंटिंग प्रणाली और एसआईटी जांच की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से मंदिर की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है और जो भी निर्णय होगा, वह सभी ट्रस्ट सदस्यों की सहमति से लिया जाएगा।

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव शुरू किए हैं। 349 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के बाद अब तक 25 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। कर्मचारियों की पृष्ठभूमि, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा जारी है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पहले हटाए गए 23 गणनाकर्मियों के बाद शेष 13 कर्मियों को भी सेवामुक्त कर दिया है। अब चढ़ावे की गणना केवल एसबीआई के नियमित कर्मचारी करेंगे। मंदिर परिसर में सफाई, रखरखाव और अन्य सेवाओं से जुड़े कई पुराने ठेकेदारों की जगह नई एजेंसियों को जिम्मेदारी दिए जाने की प्रक्रिया भी जारी है। हालांकि ट्रस्ट और एसबीआई की ओर से इन कदमों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टियों और विहिप पदाधिकारियों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है। युगपुरुष परमानंद और जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती मंगलवार शाम अयोध्या पहुंच चुके हैं, जबकि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बुधवार सुबह पहुंचेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण बैठक में ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे। वहीं विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी और वरिष्ठ संरक्षक दिनेश चंद्र भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

Share This
अगला लेख → राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में यूपी में सपा-कांग्रेस का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun