मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

यूपी में मानसून का जोर बरकरार, 18 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 63 जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 18 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 45 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में जुलाई की बारिश अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गई है

यूपी में मानसून का जोर बरकरार, 18 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 63 जिलों में बारिश की चेतावनी

लखनऊ, 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरे शबाब पर है। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में व्यापक बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 18 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा 45 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुल 63 जिलों में बारिश या अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा करीब 60 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

सोमवार को तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बरेली में सर्वाधिक 174 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद लखीमपुर खीरी में 160 मिमी, रामपुर में 152 मिमी और शाहजहांपुर में 150.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जुलाई में सामान्य के करीब पहुंची बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश की कमी लगभग पूरी हो चुकी है। 20 जुलाई तक प्रदेश में 160.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 170.3 मिमी है। यानी अब तक केवल 6 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिसे मौसम विभाग सामान्य श्रेणी में मानता है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत आसपास के क्षेत्रों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और ललितपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनेगा मेगा इंटरचेंज, गंगा एक्सप्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun