मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

“जब सनातन सुरक्षित, तभी हम सुरक्षित” : बाराबंकी में सीएम योगी ने 542.41 करोड़ की 82 परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर का शिलान्यास कर 542.41 करोड़ रुपये की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने सनातन, सांस्कृतिक विरासत, कानून-व्यवस्था और विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विपक्ष पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।

“जब सनातन सुरक्षित, तभी हम सुरक्षित” : बाराबंकी में सीएम योगी ने 542.41 करोड़ की 82 परियोजनाओं की दी सौगात

बाराबंकी, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी के महादेवा में लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर का शिलान्यास करते हुए जिले को 542.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। ये परियोजनाएं मुख्य रूप से दरियाबाद और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जब तक सनातन सुरक्षित है, तब तक हम सब सुरक्षित हैं। सनातन पर संकट आएगा तो कोई भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के साथ-साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर भी समान रूप से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोधेश्वर महादेव धाम का विकास काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर किया जा रहा है। महादेवा रोड को हाईवे से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी, विंध्याचल, नैमिषारण्य सहित प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का सुनियोजित विकास कराया जा रहा है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने बाराबंकी को केवल वोट बैंक की तरह देखा, जबकि वर्तमान सरकार ने जिले को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल कर विकास की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि पहले कब्रिस्तानों के विकास पर जोर दिया जाता था, जबकि अब सांस्कृतिक विरासत और जनहित की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण बेटियां, व्यापारी और आम नागरिक सुरक्षित हैं। उन्होंने विपक्ष पर जातीय राजनीति और तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने देश और सनातन के लिए योगदान देने वाले सभी महापुरुषों को सम्मान दिया है। इस दौरान उन्होंने राजा बलभद्र सिंह चहलारी, महाराजा बिजली पासी, महाराजा सुहेलदेव, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह, केडी सिंह बाबू तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
अगला लेख → भूजल संरक्षण और नदी पुनरुद्धार पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *