मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सर्वाधिक अंक के साथ अभिज्ञान और आभास बने चैंपियन, स्पार्क 64 यूथ शतरंज टैलेंट हंट में वरीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा

लखनऊ। लखनऊ क्षेत्र के मजबूत रेटिंग वाले युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्पार्क 64 ऑल इंडिया यूथ शतरंज टैलेंट हंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में खिताब अपने नाम किए। स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप रेवेन रोस के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न […]

सर्वाधिक अंक के साथ अभिज्ञान और आभास बने चैंपियन, स्पार्क 64 यूथ शतरंज टैलेंट हंट में वरीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा

लखनऊ। लखनऊ क्षेत्र के मजबूत रेटिंग वाले युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्पार्क 64 ऑल इंडिया यूथ शतरंज टैलेंट हंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में खिताब अपने नाम किए।

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप रेवेन रोस के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं में अंडर-6 में अभिनंदन जायसवाल (6 अंक), अंडर-8 में वीति मित्तल (6.5 अंक), अंडर-10 में अद्विक शुक्ला (6.5 अंक), अंडर-12 में अभिज्ञान कटियार (7 अंक), अंडर-14 में दक्ष मलिक और अभ्युदय राज सिंह (दोनों 5.5 अंक), अंडर-16 में शुभ श्रीवास्तव (6 अंक), अंडर-18 में आभास कुमार श्रीवास्तव (7 अंक) तथा अंडर-20 में सारांश शुक्ला (6 अंक) ने अपने-अपने वर्ग में सर्वोच्च अंक अर्जित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में अर्जुन अवार्डी निशानेबाज तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की पूर्व कार्यकारी निदेशक रचना गोविल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में अद्विका और अर्चित तिवारी की भाई-बहन की जोड़ी, ओजस और सात्विक आनंद (प्रयागराज), अर्जुन गर्ग, दिवित पटेल, अथर्व सरीन शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह, आराध्य अग्रवाल, रुद्रांश शुक्ला और अभिजय मिश्रा ने अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित किया। आयोजक संस्था रेवेन रोस ने बताया कि जल्द ही लखनऊ की सबसे बड़ी यूथ शतरंज लीग का आयोजन भी उनके द्वारा किया जाएगा।

Share
अगला लेख → बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा सुनिश्चित करें…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *