मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में आद्या चौहान ने जीता कांस्य

लखनऊ, 20 जुलाई 2026। बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ की युवा खिलाड़ी आद्या चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही लखनऊ के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य पदक जीते। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन एवं एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश […]

दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में आद्या चौहान ने जीता कांस्य

लखनऊ, 20 जुलाई 2026। बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ की युवा खिलाड़ी आद्या चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही लखनऊ के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य पदक जीते।
वर्ल्ड कराटे फेडरेशन एवं एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन द्वारा 15 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 10वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप तथा द्वितीय अंडर-14 दक्षिण एशिया कराटे कप में आद्या ने बालिका सब जूनियर कुमिते (55 किलोग्राम से अधिक) भार वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता।
कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि आद्या चौहान का यह पदक उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले लखनऊ के खिलाड़ियों ने बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक भी अपने नाम किए थे।
आद्या चौहान की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस), अध्यक्ष टी.पी. हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This
अगला लेख → मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नए भवन का उद्घाटन, मंत्री ए.के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun