मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

वाराणसी में 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान का शुभारंभ, बोले ए.के. शर्मा—’स्वच्छता जनभागीदारी से बनेगी जनआंदोलन’

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान का शुभारंभ किया। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि वार्डों में जाकर स्वच्छता, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य करेंगे। मंत्री ने कहा कि काशी का निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर देश के लिए मॉडल बनेगा।

वाराणसी में 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान का शुभारंभ, बोले ए.के. शर्मा—’स्वच्छता जनभागीदारी से बनेगी जनआंदोलन’

वाराणसी, 19 जुलाई। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलेगा, जिसके तहत जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने स्वयं काशी की गलियों में झाड़ू लगाकर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी ने विकास का नया अध्याय लिखा है। काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट, रिंग रोड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रोपवे और बनास डेयरी जैसी कई बड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं या तेजी से निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि काशी का निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर पूरा होने के बाद शहरी यातायात प्रबंधन का देश के लिए एक मॉडल बनेगा।

मंत्री ने कहा कि वार्ड प्रवास कार्यक्रम केवल स्वच्छता अभियान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बनेगा। अभियान के दौरान नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुना जाएगा, उनका त्वरित समाधान कराने का प्रयास होगा और लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 76 दिवसीय अभियान के दौरान कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि “स्वच्छ काशी, सुंदर काशी” का संदेश लेकर घर-घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान कराना और नागरिकों को स्वच्छ एवं विकसित काशी के निर्माण में सहभागी बनाना है।

प्रदेश सरकार के अनुसार यह अभियान स्वच्छता, जनसंपर्क और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Share This
अगला लेख → मानसून सत्र से पहले मायावती की अपील, संसद में शोर नहीं, जनहि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun