मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

25 जुलाई को लखनऊ में होगी ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन और यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई को लखनऊ के राज एस्टेट पब्लिक स्कूल में ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 से अधिक जिलों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

25 जुलाई को लखनऊ में होगी ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ, 18 जुलाई। ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 25 जुलाई को पारा स्थित राज एस्टेट पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में योगासन खेल को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

आयोजकों के अनुसार चैंपियनशिप में वाराणसी, आगरा, झांसी, जौनपुर, बलिया, नोएडा, प्रयागराज, महोबा, कानपुर, मिर्जापुर और लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 200 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, सुपर सीनियर वर्गों के अलावा विशेष मॉम श्रेणी के प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन, रिदमिक योगासन तथा कलात्मक समूह योग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी अवनीश कुमार सिंह होंगे। वे प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में योगासन खेल को नई पहचान दिलाना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रदेश के योग प्रेमियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जो एक आईएसओ 9001 प्रमाणित संस्था है तथा उसे 80जी, 12ए, सीएसआर और एनजीओ दर्पण की मान्यता प्राप्त है। संस्था प्रमुख एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक अवधेश के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप की तकनीकी निदेशक सुश्री राखी सरकार होंगी।

आयोजकों का मानना है कि यह प्रतियोगिता प्रदेश में योगासन खेल को नई दिशा देने के साथ-साथ उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।

Share
अगला लेख → प्रखर शुक्ला बने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के नए उपाध्यक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *