मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जयंत चौधरी का बड़ा संगठनात्मक दांव, अनुपम मिश्रा बने रालोद के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा और चुनावी तैयारियों को नई गति मिलेगी।

जयंत चौधरी का बड़ा संगठनात्मक दांव, अनुपम मिश्रा बने रालोद के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ, 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने उनके मनोनयन की घोषणा की।

पार्टी के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि यह नियुक्ति संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रालोद में जिम्मेदारियां हमेशा मेहनत, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर सौंपी जाती हैं।

अनुपम मिश्रा लंबे समय से पार्टी की केंद्रीय कोर टीम का हिस्सा रहे हैं। वे राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता, टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक तथा झारखंड प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए शुरू किए गए ‘सारथी’ कार्यक्रम में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी भंग है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन, संगठन के विस्तार और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने की जिम्मेदारी अब अनुपम मिश्रा के पास होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी उनके जरिए शहरी क्षेत्रों, शिक्षित वर्ग और ब्राह्मण समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने विश्वास जताया कि अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि वे उनके साथ मिलकर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने उन्हें कुशल संगठनकर्ता और मृदुभाषी नेता बताते हुए कहा कि यह पार्टी का दूरदर्शी निर्णय है। संसदीय दल के अध्यक्ष के.सी. त्यागी, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने भी उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दी हैं।

रालोद का यह फैसला आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share
अगला लेख → ₹66.40 करोड़ के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का 19 जुलाई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *