मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

रोनाल्डो की लव स्टोरी का हैप्पी एंडिंग! जॉर्जिना संग शादी के बंधन में बंधे

रोनाल्डो की लव स्टोरी का हैप्पी एंडिंग! जॉर्जिना संग शादी के बंधन में बंधे

फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी कर ली है। करीब 10 साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कास्काइस में एक निजी सिविल समारोह में शादी की। इस खास मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे।

रोनाल्डो और जॉर्जिना की प्रेम कहानी साल 2016 में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात मैड्रिड में हुई थी। इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे और धीरे-धीरे उनका रिश्ता मजबूत होता गया। करीब एक दशक के साथ के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।

जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी उंगली में बड़ी डायमंड रिंग की तस्वीर शेयर कर रिश्ते के अगले पड़ाव का ऐलान किया था। इसके करीब एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने शादी को काफी निजी रखा। समारोह के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अंगूठियों वाली तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में परिवार और बच्चों की मौजूदगी रही और समारोह को बेहद अंतरंग रखा गया।

रोनाल्डो और जॉर्जिना लंबे समय से एक परिवार के रूप में साथ रह रहे हैं। दोनों की दो बेटियां हैं और रोनाल्डो के अन्य बच्चों को भी जॉर्जिना परिवार का हिस्सा मानती हैं। अब शादी के साथ उनकी करीब एक दशक पुरानी प्रेम कहानी ने नया मुकाम हासिल कर लिया है।

रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की खबर सामने आते ही दुनिया भर में उनके फैंस के बीच खुशी की लहर है। फुटबॉल के मैदान पर अपनी कामयाबी के लिए मशहूर रोनाल्डो की निजी जिंदगी का यह नया अध्याय भी सुर्खियों में छा गया है।

Share
अगला लेख → हंगामे के बीच लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, खत्म हुआ संस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *