मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश

चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन! पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा BSP से निष्कासित

चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन! पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा BSP से निष्कासित

प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। मायावती ने अपनी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने 13 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

मायावती ने अपने बयान में कहा कि अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के चलते तत्काल प्रभाव से BSP से निष्कासित किया गया है। हालांकि, उन्होंने उन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी।

मायावती ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को विरोधियों के विभिन्न हथकंडों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से BSP के अंबेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा चुनाव में सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अपील की।

अनंत मिश्रा से पहले मायावती ने पूर्व राज्यसभा सांसद और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ समेत कुछ अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की थी। इससे संकेत मिल रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले मायावती पार्टी संगठन में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपना रही हैं।

अनंत मिश्रा को लेकर अतीत में बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में वह लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल नहीं हुए।

मायावती के इस फैसले के बाद यूपी की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BSP के भीतर लगातार हो रही कार्रवाई को पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Share
अगला लेख → टनल हादसे पर CM धामी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को दिए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *