मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

टनल हादसे पर CM धामी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 4-4 लाख रुपये

टनल हादसे पर CM धामी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 4-4 लाख रुपये

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे में मजदूरों के फंसने के बाद प्रशासन और बचाव दल युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल और राहत-बचाव अभियान का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है ।

यह हादसा चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक, अचानक पानी और मलबा टनल के अंदर आने से वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए।

हादसे के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया। टनल में पानी, कीचड़ और मलबा होने के कारण रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से बचाव अभियान की जानकारी ली और फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल मजदूरों से भी बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

सरकार की प्राथमिकता टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। वहीं, मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा से सरकार ने प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।

Share
अगला लेख → सुखबीर बादल पर हमले से पंजाब की सियासत गरमाई, विपक्ष ने सरका…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *