मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी पुलिस में SI के पदों पर बंपर भर्ती, सीएम योगी ने दी जानकारी

यूपी पुलिस में SI के पदों पर बंपर भर्ती, सीएम योगी ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में फिलहाल 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी बीच, एक और बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में घोषणा की है कि यूपी पुलिस में जल्द ही 30,000 नए पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी।

सीएम योगी ने जानकारी दी कि वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में पुलिस बल के विभिन्न 1,56,000 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। वर्तमान में 60,200 पुलिस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, जल्द ही 30,000 नए पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई भर्ती में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पदों पर भी नियुक्ति हो सकती है। हालांकि, पदों का विस्तृत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य नियमों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 23 दिसंबर 2023 को 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 18 जनवरी 2024 तक चली। इसके बाद, परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी 2025 को निर्धारित किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को संपन्न कराया गया। परीक्षा पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा की गई और अब यह भर्ती अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इस बीच, यूपी पुलिस में नई भर्ती का ऐलान उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो पुलिस फोर्स का हिस्सा बनने की इच्छा रखते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें और समय-समय पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें

Share
अगला लेख → प्रयागराज: 26 फरवरी को महाकुंभ का आखिरी स्नान, प्रशासन की क्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *