मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का नाम-पीएम मोदी

स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का नाम-पीएम मोदी

दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया. संकल्प सप्ताह देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए एक हफ्ते तक चलने वाला कार्यक्रम है. ‘संकल्प सप्ताह’ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा हुआ है. पीएम मोदी ने इस साल जनवरी में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इसका मकसद देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में सुधार करना है.

पीएम मोदी ने पंचायत और ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका है. ग्राम पंचायत के तेजी से काम करने के कारण ही यह ब्लॉक विकसित हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत मंडपम में हो रहा है. ये भारत की सोच को दर्शाता है. एक महीने के अंदर ही वो लोग यहां बैठे हैं, जो देश के लिए काम कर रहे हैं. कुछ दिन पहले वे लोग यहां बैठे थे, जो दुनिया को मार्गदर्शन देने का काम करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां बैठे वैश्विक नेता दुनिया भर के मुद्दों पर बात करते थे और अब यहां बैठे लोग देश के ग्रामीण स्तर की बात कर रहे हैं. मेरे लिए ये आयोजन G20 से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन टीम इंडिया की सफलता का प्रतीक है. यह कार्यक्रम भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें संकल्प से लेकर सिद्धि तक के शब्द हैं। आजादी के बाद बनी बेहतरीन योजनाओं का जब भी जिक्र होगा तो आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों के 25 करोड़ लोगों का जीवन बदल दिया है. लोगों का जीवन बेहतर हुआ है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि जिस प्रकार आकांक्षी जिला कार्यक्रम सफल हुआ है, उसी प्रकार आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम भी शत-प्रतिशत सफल होगा.

Share
अगला लेख → बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' ने मचाई धूम , दूसरे दिन किया इतना कल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *