मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Election 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भगवंत मान बोले- फिर बनेगी हमारी सरकार UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बस्ती के विकास के लिए BJP नेता की अनोखी प्रतिज्ञा, 1000 करोड़ का निवेश लाने तक सिर पर रखेंगे जूते! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, PM मोदी बोले- दिल्ली और काशी के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक दिन जिन्ना को आदर्श मानने वाले पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते: CM योगी यूपी में सरकारी नौकरी का सपना होगा चकनाचूर! इन मामलों में कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा दाग दीपोत्सव के दशक को भव्य बनाने की तैयारी, रामपथ के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी होगी आकर्षक लाइटिंग कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! ₹40,000 की दवा अब कितने में मिलेगी? जानें पूरी डिटेल MLC चुनाव में योगी ने बचाया BJP का किला, मोदी के वाराणसी और फडणवीस-गडकरी के नागपुर में पार्टी को झटका! स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर- मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर पहुंचे CM योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

बुलंदशहर पहुंचे CM योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिकारपुर स्थित रानऊ फार्म हाउस में आयोजित शोक सभा में पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनिल शर्मा के पुत्र और उनके अन्य परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत विधायक के निधन पर शोक जताया। इस दौरान शोक सभा में मौजूद लोगों ने भी अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। वह खुर्जा और शिकारपुर विधानसभा सीट से कुल चार बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शोक सभा स्थल और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एडीजी, डीआईजी, मेरठ मंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि शोक सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Share
अगला लेख → जाली नोटों के बाद नकली सिक्कों का खुलासा, सोनीपत से फैक्टरी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *