मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा, योगी-राजनाथ समेत दिग्गजों ने की दीर्घायु की कामना Mission 2027: वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर BJP की नजर, नितिन नवीन मेरठ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल लंदन-पेरिस नहीं, रंगला पंजाब बना रहे… आनंदपुर साहिब में विरोधियों पर बरसे भगवंत मान PM मोदी के जन्मदिन पर पटना में अनोखा आयोजन, 76 किलो दूध से कटआउट का हुआ दुग्धाभिषेक योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 14,429 प्राथमिक विद्यालयों में मिलेंगी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं योगी सरकार ने निकाली बंपर शिक्षक भर्ती, 15,012 पदों पर आज से आवेदन शुरू यूपी: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या की रची गई साजिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग पंजाब में गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन! 8 महीने में विदेश से 10 भगोड़े भारत लाए गए, CM मान ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश ‘सरकार बनी तो IAS बनवा दूंगा…’, महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने के आरोप में सपा नेता पर FIR जाली नोटों के बाद नकली सिक्कों का खुलासा, सोनीपत से फैक्टरी समेटकर सहारनपुर पहुंचे थे आरोपी

Mission 2027: वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर BJP की नजर, नितिन नवीन मेरठ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Mission 2027: वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर BJP की नजर, नितिन नवीन मेरठ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिमी यूपी का यह उनका पहला दौरा होगा। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह मेरठ और सहारनपुर में पार्टी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

बीजेपी की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों पर है। संगठनात्मक लिहाज से पश्चिमी यूपी में 14 जिले शामिल हैं। पार्टी के लिए यह क्षेत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यहां के चुनावी प्रदर्शन का असर पूरे प्रदेश की राजनीतिक दिशा पर पड़ता है। बीजेपी अब 2027 के विधानसभा चुनाव में 2022 के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की तैयारी में जुटी है।

2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी, लेकिन पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था। खासतौर पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन का असर कई सीटों पर देखने को मिला। मेरठ जिले में भी समाजवादी पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि मुरादाबाद मंडल की कई सीटों पर भी बीजेपी को चुनौती मिली थी।

बीजेपी के लिए इस बार राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) अब बीजेपी के साथ गठबंधन में है। ऐसे में पार्टी पश्चिमी यूपी में पिछले चुनाव के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने और अधिक से अधिक सीटों पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत नितिन नवीन का मेरठ और सहारनपुर दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

21 सितंबर को नितिन नवीन मेरठ पहुंचेंगे और यहां पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और क्षेत्रीय स्तर तक संगठन की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन क्षेत्रों की भी समीक्षा की जाएगी, जहां पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था। इसके साथ ही 2027 के लिए संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

इसके अगले दिन यानी 22 सितंबर को नितिन नवीन सहारनपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बीजेपी की चुनावी रणनीति में सहारनपुर और मेरठ दोनों ही शहरों की खास भूमिका रही है। पार्टी इससे पहले भी पश्चिमी यूपी से अपने चुनावी अभियानों की शुरुआत करती रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत सहारनपुर से हुई थी, जबकि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव तथा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी सहारनपुर से चुनावी अभियान का आगाज किया गया था।

बीजेपी संगठन नितिन नवीन के इस दौरे को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से उनके स्वागत की शुरुआत किए जाने की तैयारी है। इसके बाद जुलूस के जरिए उनका स्वागत किया जाएगा। रास्ते में कई जगह तोरण द्वार बनाए जाने और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की भी योजना है।

बीजेपी के लिए 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य से जुड़ा है। ऐसे में पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है। अब नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठन की जमीनी स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर क्या दिशा तय होती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

Share
अगला लेख → PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा, योगी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *