मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ा कदम, मान सरकार ने 11 गैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा, योगी-राजनाथ समेत दिग्गजों ने की दीर्घायु की कामना Mission 2027: वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर BJP की नजर, नितिन नवीन मेरठ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल लंदन-पेरिस नहीं, रंगला पंजाब बना रहे… आनंदपुर साहिब में विरोधियों पर बरसे भगवंत मान PM मोदी के जन्मदिन पर पटना में अनोखा आयोजन, 76 किलो दूध से कटआउट का हुआ दुग्धाभिषेक योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 14,429 प्राथमिक विद्यालयों में मिलेंगी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं योगी सरकार ने निकाली बंपर शिक्षक भर्ती, 15,012 पदों पर आज से आवेदन शुरू यूपी: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या की रची गई साजिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग पंजाब में गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन! 8 महीने में विदेश से 10 भगोड़े भारत लाए गए, CM मान ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश ‘सरकार बनी तो IAS बनवा दूंगा…’, महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने के आरोप में सपा नेता पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा, योगी-राजनाथ समेत दिग्गजों ने की दीर्घायु की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा, योगी-राजनाथ समेत दिग्गजों ने की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन किया। पूजा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ विशेष पूजा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुरोहितों और आचार्यों का भी सम्मान किया गया।

विशेष पूजा के बाद धाम परिसर में मंगलाचरण करने वाले बटुकों और तीर्थ पुरोहितों को अंगवस्त्रम और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्था और स्वच्छता में योगदान देने वाले स्वच्छता प्रहरियों का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें प्रसाद, अंगवस्त्रम और दक्षिणा भेंट की गई। सम्मान और प्रसाद की सामग्री पर्यावरण अनुकूल जूट के झोलों में वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान धाम परिसर में डमरू वादन भी हुआ। इसके बाद उपस्थित नेताओं ने श्रद्धालुओं और आम लोगों के बीच केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और लोगों को केक वितरित किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल के साथ लोगों में भी उत्साह नजर आया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के साथ ही धाम में सेवा देने वाले लोगों का सम्मान किया गया। उन्होंने वडनगर से काशी तक बाइक रैली में शामिल बाइकर्स से भी संवाद किया और उन्हें प्रसाद वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सम्मान की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काशी में पूजा-अर्चना कर उनके आजीवन स्वस्थ रहने की कामना की गई है, ताकि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में देश आगे बढ़ता रहे।

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने काशी विश्वनाथ धाम में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाए जाने को ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री पर गर्व है। उन्होंने आने वाले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकसित राष्ट्र बनने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान, पंकज चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद नेताओं ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर का दौरा किया और वहां स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

Share
अगला लेख → पंजाब में मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ा कदम, मान सरकार ने 11 गैर-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *