मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता ट्रैप शूटिंग का गोल्ड

नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता ट्रैप शूटिंग का गोल्ड

भारत की शूटर नीरू ढांडा ने 20वें एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ट्रैप शूटिंग के व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के आइची-नगोया में आयोजित प्रतियोगिता में नीरू ने गोल्ड के साथ नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में यह उनका दूसरा पदक है।

विमेंस ट्रैप के व्यक्तिगत फाइनल में नीरू ढांडा ने 30 में से 28 अंक हासिल किए। उनका यह स्कोर एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है। फाइनल की शुरुआत से ही नीरू ने अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरी दौर तक इसे कायम रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नीरू की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। साथ ही, एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के किसी व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह भारत की पहली शूटर भी हैं।

नीरू ढांडा इससे पहले विमेंस ट्रैप के टीम इवेंट में भी पदक जीत चुकी हैं। टीम स्पर्धा में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। इस तरह 20वें एशियन गेम्स में अब तक उनके खाते में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हो चुका है।

हरियाणा के जींद से आने वाली नीरू ढांडा पिछले कुछ समय से लगातार शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले साल एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद इस साल आयोजित ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी थीं।

नीरू ढांडा की पहचान सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय शूटर के तौर पर ही नहीं है, बल्कि वह भारतीय सेना से भी जुड़ी हुई हैं। किसान परिवार से आने वाली नीरू भारतीय सेना में नायक सूबेदार के पद पर तैनात हैं। खेल के मैदान से लेकर सेना तक उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश करती हैं।

जापान में एशियन गेम्स के दौरान नीरू ने अपने सटीक निशाने से भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा है। गोल्ड मेडल के साथ एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाना उनकी इस उपलब्धि को और खास बनाता है।

Share
अगला लेख → विजयवाड़ा में खौफनाक वारदात, महिला की हत्या के बाद शव के टुक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *