मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM मान ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित, बोले- ईमानदार और निडर अफसरों के साथ सरकार पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाए ईंधन के दाम अयोध्या में अखिलेश यादव का धार्मिक कार्यक्रम, हनुमानगढ़ी जाएंगे लेकिन राम मंदिर पर तस्वीर साफ नहीं परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर रवनीत बिट्टू का हमला, बोले- ‘वफादार इंतजार ही करते रह गए’ पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में जल्द होगी HIV-हेपेटाइटिस की जांच, सरकार का बड़ा फैसला यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल BJP से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने बनाया MLC उम्मीदवार 4.60 लाख छात्रों को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति, CM योगी बोले- पैसों के अभाव में नहीं छूटेगी पढ़ाई ‘कानून की मूल भावना कमजोर नहीं होगी’, बेअदबी एक्ट पर CM मान का सख्त रुख ‘दुनिया अतिवाद से परेशान, भारत दिखाएगा शांति का रास्ता’, मोहन भागवत का बड़ा बयान

यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के मुताबिक माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार वापस लिया गया है और उन्हें निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंचायती राज विभाग में भी बदलाव किया गया है। अमित सिंह को निदेशक पंचायती राज के पद से हटाकर हरिप्रताप शाही को नया निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। अमित सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ का कार्यभार सौंपा गया है।

राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ बनाया गया है। डॉ. चंद्र भूषण को अपर निदेशक RUPAAM की जिम्मेदारी मिली है। वहीं ध्रुव खाडिया को जौनपुर से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी मऊ बनाया गया है।

इसके अलावा विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य राजस्व परिषद, प्रयागराज और नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया है। उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव खनन की जिम्मेदारी दी गई है। जे रीभा को एमडी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन, सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा और प्रकाश बिंदु को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

तबादला सूची में अर्चना गहरवार को कुलसचिव, एकेटीयू लखनऊ और रीना सिंह को कुलसचिव, केजीएमयू की जिम्मेदारी दिए जाने की भी जानकारी है। इस बदलाव के साथ चिकित्सा शिक्षा, खनन, पंचायती राज और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

IAS अधिकारियों के साथ ही 23 PCS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें चंदेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संत कबीर नगर, लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर और राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाया गया है।

इसी तरह पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी रामपुर, अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि विश्वविद्यालय और विजय शंकर को कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है। अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त और बृजेश कुमार सिंह को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

इसके अलावा शिवानी सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जालौन, प्रेम चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को अपर जिलाधिकारी लखनऊ, राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद और बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी बनाया गया है।

तबादला सूची में अनिरुद्ध प्रतीप सिंह को उपनिदेशक, यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत रखा गया है। संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी अलीगढ़, गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है।

वहीं आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ, अमित कुमार को उपनिदेशक यूपी कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
अगला लेख → पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में जल्द होगी HIV-हेपेटा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *