मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM मान ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित, बोले- ईमानदार और निडर अफसरों के साथ सरकार पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाए ईंधन के दाम अयोध्या में अखिलेश यादव का धार्मिक कार्यक्रम, हनुमानगढ़ी जाएंगे लेकिन राम मंदिर पर तस्वीर साफ नहीं परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर रवनीत बिट्टू का हमला, बोले- ‘वफादार इंतजार ही करते रह गए’ पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में जल्द होगी HIV-हेपेटाइटिस की जांच, सरकार का बड़ा फैसला यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल BJP से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने बनाया MLC उम्मीदवार 4.60 लाख छात्रों को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति, CM योगी बोले- पैसों के अभाव में नहीं छूटेगी पढ़ाई ‘कानून की मूल भावना कमजोर नहीं होगी’, बेअदबी एक्ट पर CM मान का सख्त रुख ‘दुनिया अतिवाद से परेशान, भारत दिखाएगा शांति का रास्ता’, मोहन भागवत का बड़ा बयान

BJP से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने बनाया MLC उम्मीदवार

BJP से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने बनाया MLC उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। डॉ. संजयन त्रिपाठी, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था, अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

डॉ. संजयन त्रिपाठी गोरखपुर-फैजाबाद सीट से बीजेपी के टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। पार्टी ने इस सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद संजयन त्रिपाठी ने नाराजगी जताते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी गाड़ी से बीजेपी का झंडा भी हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

अब सपा ने उन्हें अपने पाले में शामिल करते हुए गोरखपुर-फैजाबाद सीट से उम्मीदवार बना दिया है। पार्टी ने पहले घोषित उम्मीदवार कमलेश यादव की जगह संजयन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। इसी तरह आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी सपा ने अपने उम्मीदवार में बदलाव करते हुए डॉ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।

संजयन त्रिपाठी के सपा में शामिल होने के बाद गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर बीजेपी की ओर से ध्रुव कुमार त्रिपाठी मैदान में हैं, जबकि अब सपा ने संजयन त्रिपाठी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। इस घटनाक्रम से चुनावी मुकाबले में एक नया राजनीतिक समीकरण सामने आया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होना है, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले उम्मीदवारों के बदलाव और दलों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Share
अगला लेख → CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *