मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM मान ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित, बोले- ईमानदार और निडर अफसरों के साथ सरकार पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाए ईंधन के दाम अयोध्या में अखिलेश यादव का धार्मिक कार्यक्रम, हनुमानगढ़ी जाएंगे लेकिन राम मंदिर पर तस्वीर साफ नहीं परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर रवनीत बिट्टू का हमला, बोले- ‘वफादार इंतजार ही करते रह गए’ पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में जल्द होगी HIV-हेपेटाइटिस की जांच, सरकार का बड़ा फैसला यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल BJP से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने बनाया MLC उम्मीदवार 4.60 लाख छात्रों को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति, CM योगी बोले- पैसों के अभाव में नहीं छूटेगी पढ़ाई ‘कानून की मूल भावना कमजोर नहीं होगी’, बेअदबी एक्ट पर CM मान का सख्त रुख ‘दुनिया अतिवाद से परेशान, भारत दिखाएगा शांति का रास्ता’, मोहन भागवत का बड़ा बयान

CM मान ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित, बोले- ईमानदार और निडर अफसरों के साथ सरकार

CM मान ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित, बोले- ईमानदार और निडर अफसरों के साथ सरकार

पंजाब के फिल्लौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। इस दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत करने, नशे और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए नकद पुरस्कार भी दिए गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमीनी स्तर पर पुलिसिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारियों और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए ईमानदारी और निडरता के साथ काम करने वाले अधिकारियों के प्रयासों को पहचान और सम्मान मिलना जरूरी है।

सीएम मान ने कहा कि सरकार उन पुलिस अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जो अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार बेहतर काम करने की अपील की।

समारोह में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा और साक्षी सिन्हा सहित जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जालंधर देहाती के एसएसपी और जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय केवल कागजी आंकड़ों या बरामदगी के आंकड़ों को आधार बनाने के बजाय उन अधिकारियों से सीधे संवाद पर जोर दिया गया, जो थानों और फील्ड में जनता के बीच रहकर काम करते हैं। उनके मुताबिक, थाना और डीएसपी स्तर के अधिकारियों से वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का सीधा संवाद पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

भगवंत मान ने समारोह के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते रहें।

Share
अगला लेख → 11 साल की उम्र में खोए माता-पिता, अब एशियन गेम्स में अमन सहर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *