मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

बंगाल में दीजिये मोदी को मौका हम बनाएंगे सोनार बांग्ला – अमित शाह

बंगाल में दीजिये मोदी को मौका हम बनाएंगे सोनार बांग्ला – अमित शाह

कोलकाता – भारतीय जनता पार्टी बंगाल में अपनी मजबूत करने में लगी है,इसी के चलते दो दिवसीय दौरे पर बंगाल गए गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तीन कानून हैं. एक भतीजे के लिए, एक अल्पसंख्यकों की तुष्टि के लिए और एक आम लोगों के लिए है.

अमित शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास के नये युग में मजबूत बंगाल बनाना है, जबकि ममता बनर्जी का लक्ष्य अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने का है. उन्होंने कहा की राज्य में अपराध से जुड़े आंकड़े 2018 के बाद राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को क्यों नहीं भेजे गए हैं? अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकारी अधिकारियों का राजनीतिकरण और अपराधीकरण हुआ है.

शाह ने अपील करते हुए कहा कि आपने ममता बनर्जी को मौका दिया है और अब पांच साल के लिए पीएम मोदी को मौका दें. उन्होंने आगे कहा,मैं बंगाल की जनता को आश्वस्त करने आया हूं कि आपने कांग्रेस को भी 1 मौका दिया, कम्युनिस्टों को भी बार-बार मौके दिए और 2 मौके ममता बनर्जी को दिए. एक मौका पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को दे दीजिए, हम 5 वर्ष के भीतर सोनार बांग्ला बनाने का वादा करते हैं.

Share
अगला लेख → दिल्ली में चलाएंगे मास्क पहनने को लेकर आंदोलन - अरविंद केजरी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *