मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Karnataka: सरकार ने वापस लिया मंदिरों में विकास कार्य रोकने से जुड़ा आदेश

Karnataka: सरकार ने वापस लिया मंदिरों में विकास कार्य रोकने से जुड़ा आदेश

कर्नाटक: विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार (18 अगस्त) को मुजराई विभाग के उस आदेश को वापस ले लिया, जिसमें राज्य के स्वामित्व वाले मंदिरों को विकास कार्यों के लिए पैसा देने से रोक दिया गया था। इस आदेश के बाद बीजेपी ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी, जबकि हिंदू समर्थक संगठनों ने इसे हिंदू विरोधी बताया था.मुजराई मंत्री आर रामलिंगा रेड्डी ने साफ किया कि सरकार का कभी भी मंदिरों में विकास कार्य रोकने का इरादा नहीं था और उसने केवल चल रहे विकास कार्यों पर एक रिपोर्ट मांगी थी. टीओआई के अनुसार, मंत्री ने पिछली बीजेपी सरकार के तहत हर मंदिर के लिए मंजूर की गई राशि, अब तक जारी पैसा और परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर मुजराई विभाग से 30 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी.

कर्नाटक सरकार ने आदेश लिया वापस
मुजराई विभाग ने 14 अगस्त को एक आदेश जारी कर विभाग के सभी उपायुक्तों और जिला अधिकारियों को सरकार के दायरे में आने वाले मंदिरों में चल रहे विकास कार्यों को रोकने के लिए कहा था. इसपर विवाद बढ़ने के बाद रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि ये आदेश वापस ले लिया गया है.
उन्होंने कहा कि हम केवल नवीनीकरण कार्य के लिए आवंटित किए जा रहे पैसे की स्थिति देख रहे थे और मंदिर परिसर में चल रहे काम को रोकने का हमारा कोई इरादा नहीं था. इस मामले पर मुजराई विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री की मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट के निर्देश को गलत समझे जाने के कारण मंदिरों में सभी विकास कार्य रुक गए.

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
बीजेपी और हिंदू संगठनों ने सरकार पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. पूर्व मंत्री शशिकला जोले ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके समय में मंदिरों के विकास कार्यों के लिए फंड की पहली किस्त जारी की गई थी, लेकिन मई में हुए विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण दूसरी किस्त जारी नहीं की जा सकी थी.

Share
अगला लेख → छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले AAP ने दीं ये गारंटियां केजरीवाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *