मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ऊर्जा मंत्री के साइकिल चलाने पर अखिलेश यादव का हमला कहा जनता का ध्यान बांटने का नाटक कर रहे

ऊर्जा मंत्री के साइकिल चलाने पर अखिलेश यादव का हमला कहा जनता का ध्यान बांटने का नाटक कर रहे

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत पर हमला बोला है, पिछले कुछ समय से श्रीकांत शर्मा साइकिल चला कर उपभोक्ताओ के पास जा कर बिजली का बिल जमा करने की बात कर रहे है,इसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा की विद्युत उपभोक्ताओं को तबाह करने की साजिशें शुरू हैं। जनता को मंहगी बिजली देने का मन बनाए ऊर्जा मंत्री साइकिल की सवारी करके और खुद ही बकाया वसूली करके जनता का ध्यान बंटाने का नाटक कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि जनता से धोखाधड़ी में पारंगत भाजपा सरकार ने उपचुनावों के मद्देनजर चुप्पी साधे रही। अब दीवाली बाद मंहगी बिजली का झटका देने की तैयारी है। भाजपा सरकार 80 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं पर और बोझ डालेगी, जबकि ज्यादा बिजली खपत करने वालों पर राहत बरसेगी। इससे पहले भी बिजली दरों में वृद्धि की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू और किसानों के नलकूप की बिजली दरों में भारी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। प्रदेश में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला मीटर खरीद को लेकर है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में करीब 2000 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रिानिक मीटर, 500 करोड़ रुपये के करीब 12 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे गए हैं। बिना किसी जांच ग्रामीण क्षेत्र में सौभाग्य योजना के अंतर्गत गरीबों के घर में बिजली मीटर लगते हैं। पावर टेक कंपनी से खरीदे गए मीटरों में तकनीकी खामियां और बड़े पैमाने पर लोड जम्पिंग की शिकायतें सामने आई हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने तो घोटाले में घोटाला का काम किया है। घरों में बिना मीटर लगाए ही ऑनलाइन सिस्टम में मीटर फीड के मामले चौंकाने वाले हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के घरों में गलत बिल आने लगे।

Share
अगला लेख → बंगाल में दीजिये मोदी को मौका हम बनाएंगे सोनार बांग्ला - अमि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *