मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

डोनाल्ड ट्रंप का आरोप ‘Pfizer’ ने जानबूझकर कोविड-19 टीके की घोषणा में देरी की

डोनाल्ड ट्रंप का आरोप ‘Pfizer’ ने जानबूझकर कोविड-19 टीके की घोषणा में देरी की

वर्ल्ड डेस्क – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन और दवा कम्पनी फाइजर पर आरोप लगाते हुए कहा की राष्ट्रपति चुनाव से पहले जानबूझकर कोविड-19 टीके की घोषणा नहीं की गई, क्योंकि इससे उनकी जीत हो सकती थी. ट्रंप ने ट्वीट किया कि चुनाव से पहले अमेरिका का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और डेमोक्रेट्स उन्हें टीके का श्रेय नहीं देना चाहते थे, क्योंकि इससे उन्हें चुनाव में जीत हासिल हो सकती थी. इसलिए ही इसकी घोषणा पांच दिन बाद की गई.

‘फाइजर’ ने कहा था, कि उसे टीके के विश्लेषण से पता चला है कि वह कोविड-19 को रोकने में 90 प्रतिशत तक कारगर हो सकता है. फाइजर ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है लेकिन कहा कि अध्ययन के अंत तक परिणाम में बदलाव हो सकता है. फाइजर के क्लीनिकल डेवलपमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ बिल ग्रूबेर ने कहा था, ‘हम अभी किसी तरह की उम्मीद जगाने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, हम नतीजों से काफी उत्साहित हैं.’ ट्रंप ने आरोप लगाया, ‘अगर जो बाइडन राष्ट्रपति होते तो, आपको अगले चार साल तक टीका नहीं मिलता और ना ही एफडीए ने इसे तुरंत मंजूरी दी होती. नौकरशाही तंत्र ने लाखों जिंदगियों को तबाह कर दिया होता.’ इस बीच, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस घोषणा से अगले वर्ष के बेहतर होने की उम्मीद जगी है. बाइडन ने ट्वीट किया, ‘मैं उन शानदार महिलाओं और पुरुषों को बधाई देता हूं जिन्होंने इसे विकसित करने और हमें ऐसी उम्मीद देने के लिए काम किया

Share
अगला लेख → अच्छी खबर- Pfizer की कोरोना वैक्सीन फेज-3 ट्रायल में 90% प्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *