मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अच्छी खबर- Pfizer की कोरोना वैक्सीन फेज-3 ट्रायल में 90% प्रभावी

अच्छी खबर- Pfizer की कोरोना वैक्सीन फेज-3 ट्रायल में 90% प्रभावी

वर्ल्ड डेस्क – कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी फाइजर ने बताया कि फेज 3 के ट्रायल में कोरोना वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है. कंपनी के अनुसार वैक्सीन डेटा पर शुरुआती नजर रखने से हमें पता चलता है कि वैक्सीन COVID-19 को रोकने में 90 फीसदी प्रभावी हो सकती है. कंपनी ने कहा कि यह दर्शाता है कि कंपनी इस महीने के अंत में अमेरिकी नियामकों के साथ वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग में लाने के लिए आवेदन दायर करने को लेकर ट्रैक पर है.

दुनियाभर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के मामले पांच करोड़ के पार चले गए हैं. कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिंस’ के अनुसार रविवार को विश्व में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5.2 करोड़ के पार चले गए. विश्वभर में वायरस से 12 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. ‘जॉन हॉपकिंस’ विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण के 98 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,37,000 से अधिक लोगों की इससे मौत हुई है. विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 का कहर अब भी जारी है, जहां शनिवार को 1,26,000 से अधिक मामले सामने आए थे और 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई

Share
अगला लेख → धनतेरस के दिन घर के इन हिस्सों की जरूर करें सफाई, हो सकती है…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *