मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

रिसर्च के अनुसार कम से कम छह महीने तक पुन: संक्रमण से बचाता है कोरोना वायरस

रिसर्च के अनुसार कम से कम छह महीने तक पुन: संक्रमण से बचाता है कोरोना वायरस

-वर्ल्ड न्यूज़ – ब्रिटेन में एक नए अध्ययन के अनुसार Covid-19 से पहले संक्रमित हो चुके लोगों को पहले संक्रमण के बाद कम से कम छह महीने तक दोबारा यह बीमारी होने की बहुत कम संभावना होती है. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अस्पताल के एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के बीच साझेदारी के तहत अध्ययन किया गया जिसमें अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है.

अध्ययन में बताया गया है कि पिछले छह महीने में संक्रमित हुए अधिकतर लोगों को दोबारा कोविड-19 होने की संभावना नहीं है. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड डिपार्टमेंट ऑफ पॉपुलेशन हेल्थ के प्रोफेसर डेविड आयरे ने कहा, यह वाकई अच्छी खबर है क्योंकि हम भरोसा कर सकते हैं कि कोविड-19 ग्रस्त हो चुके अधिकतर लोग कम से कम कुछ समय के लिए दोबारा संक्रमित नहीं होंगे.

इस अध्ययन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया. इसमें सामने आया है कि कोविड-19 कम से कम छह महीने तक अधिकतर लोगों को पुन: संक्रमण से बचाता है. जिन प्रतिभागियों में एंटीबॉडी पाये गये, उनमें से किसी को लक्षण के साथ कोई संक्रमण नहीं दिखाई दिया.

Share
अगला लेख → विन्‍ध्‍य क्षेत्र की पेयजल परियोजनाओं का PM मोदी ने किया शुभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *