मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज, CM योगी ने दी बधाई

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज, CM योगी ने दी बधाई

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है. इस मौके पर समाजवादी पार्टी ने विविध आयोजन किए हैं.जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को फोन करके बधाई दी. मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय पर लगाए गए हैं.

पिछले वर्ष हुए जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा था की आप मेरा जन्मदिन मनाते हैं. मैं चाहता हूं कि पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन भी मनाया जाए. हमारे जन्मदिन का उत्साह तब और बढ़ेगा जब गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाएगा. बता दें 14 अक्टूबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. इसके बाद उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मौजूदा समय में उत्‍तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीँ वे 3 बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं. जबकि 2012 में बहुमत मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव को यूपी का मुख्‍यमंत्री बनाया था.

Share
अगला लेख → रिसर्च के अनुसार कम से कम छह महीने तक पुन: संक्रमण से बचाता …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *