मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

लव जिहाद के मामले में दो युवको के खिलाफ F.I.R

लव जिहाद के मामले में दो युवको के खिलाफ F.I.R

मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश में बरेली के बाद मुजफ्फरनगर में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। महिला के पीड़ित पति ने मंसूरपुर थाने में उत्तराखंड राज्य के दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून-2020 के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों युवकों ने साजिश के तहत महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। नए कानून के तहत मुजफ्फरनगर में यह पहली FIR है।

मामला मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र पूरा गांव निवासी अक्षय त्यागी हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक फैक्ट्री में ठेकेदार है अक्षय अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ रहता था । भगवानपुर के रहने वाले सलमान और करौंदी गांव निवासी नदीम फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। आरोप है कि दोनों का मजदूरी के सिलसिले में अक्षय के घर आना-जाना लगा रहता था। नदीम ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। इस बीच उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। अक्षय त्यागी का आरोप है की नदीम और सलमान ने उसकी पत्नी पर तागे ताबीज़ कराकर उसका ब्रेनवास किया है। कई बार पत्नी को समझने की कोशिश की गयी लेकिन नदीम और सलमान ने पत्नी को पूरी तरह अपने वस् में किया हुआ है। 15 वर्ष की अपनी शादीशुदा जिंदगी को उजड़ता देख अक्षय ने अपने गांव आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ है। जिस पर सोमवार देर शाम मंसूरपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ क्राइम नंबर 321\2020 धारा 504 ,506 ,120 B IPC 3 \5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतगत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयाश शुरू कर दिए है।

Share
अगला लेख → किसानो ने केंद्र सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग करी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *