मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक 5 दिसंबर,नतीजा निकलने की उम्मीद

किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक 5 दिसंबर,नतीजा निकलने की उम्मीद

नई दिल्ली – कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसान नेताओं की बीच गुरुवार को हुई बातचीत कोई नतीजा नहीं निकला.अब अगली बैठक 5 दिसंबर को होगी. बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मिडिया से बात करते हुए बताया की 2-3बिंदुओं पर किसान को चिंता है. सरकार खुले मन से चर्चा कर रही है. आज किसानों से अच्छे माहौल में बातचीत हुई.

कृषि मंत्री ने कहा की किसानों की चिंता है कि नए एक्ट से APMC ख़त्म हो जाएगी. भारत सरकार इस बात पर विचार करेगी कि APMC सशक्त हो और APMC का उपयोग और बढ़े.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “किसान यूनियन की पराली के विषय में एक अध्यादेश पर और विद्युत एक्ट पर भी उनकी शंका है. इस पर भी सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है.” उन्होंने कहा कि लोगों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर शंका है. मैं यह दोहराना चाहूंगा कि एमएसपी प्रणाली जारी रहेगी और हम किसानों को इसके बारे में आश्वस्त करेंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा, “सरकार बातचीत कर रही है और चर्चा के दौरान आने वाले मुद्दे निश्चित रूप से एक समाधान तक पहुंच जाएंगे. इसीलिए मैं किसानों से अपील करता हूं कि वे अपना आंदोलन समाप्त करें ताकि दिल्ली के लोगों को उन समस्याओं का सामना न करना पड़े जिनका वे विरोध-प्रदर्शन के कारण सामना कर रहे हैं.

Share
अगला लेख → हैदराबाद नगर निगम चुनाव में वोटो की गिनती जारी,भाजपा को बढ़त

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *