मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

ललितपुर- बदमाश ने की युवक की निर्मम हत्या

ललितपुर- बदमाश ने की युवक की निर्मम हत्या

ललितपुर – जिला बदर हिस्ट्रीशीटर ने क्षेत्र में अपनी दहशत कायम रखने के लिए मामूली विवाद पर एक युवक की भाला मारकर निर्मम हत्या कर दी,,वही पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

मामला थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत झरावटा का हैमृतक के भाई का आरोप है कि उसका छोटा भाई काशीराम गेंहू लेकर चक्की पर जा रहा था तभी रास्ते मे गांव के दबंग कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और किसी बात पर उससे झगड़ने लगे जब काशीराम ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने घर के भीतर से लोगे का भाला उठाया और उसकी गर्दन में मार दिया,भाला का बार इतना जोरदार था कि वह गर्दन को चीरता हुआ आर पार हो जिससे काशीराम की मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गयी.

बताया गया आरोपी जितेंद्र ठाकुर और सहयोगी पेशेवर अपराधी है जिन पर पहले से कई मामले दर्ज है साथ ही उनपर हिस्ट्रीशीटर और जिलाबदल की कार्यवाई हो चुकी लेकिन पुलिस की उदासीनता के चलते वह जिलाबदल होने के बाद भी गांव में रहकर आतंक व्याप्त किये हुए है सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आरोपियों की तलाश में जुट गई.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया वही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलास में टीमें गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Share
अगला लेख → एटा- वृद्ध की निर्मम हत्या शव को गांव में फेका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *