मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

लखनऊ विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र होंगे प्रोमोट?

लखनऊ विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र होंगे प्रोमोट?

लखनऊ- कोरोना महामारी में जहाँ एक तरफ लोग अपनी जान बचाने के प्रयास में लगे है वही इस संक्रमण को लेकर शिक्षा क्षेत्र में भी कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है,हाल ही में HIGHSCHOOL के एग्जाम को रद्द करने का आदेश हुआ है,इस महामारी की रफ़्तार को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक और परास्नातक के पहले सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट करने की अनुमति मांगी गयी है साथ ही पाठ्यक्रम की सेकंड सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है.

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों सहित सम्बद्ध महाविद्यालयों के अध्यक्ष, सभी डीन की एक बैठक में यह फैसला लिया गया है की सभी विभागाध्यक्षों व महाविद्यालय के अध्यक्षों को टाइम-टेबल तैयार कर अपने अपने वेबसाइट पर अपलोड करे सभी विभागों के टाइम टेबल की एक कॉपी डीन, अकादेमिक्स के पास उपलब्ध रहेगी और सभी महाविद्यालयों के टाइम टेबल डीन, कॉलेज डेव्लपमेंट काउंसिल के पास उपलब्ध रहेंगी.

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी हैं, और उनकी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं. स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कोविड 19 के दूसरे वेव के आने से पहले कार्यक्रम तय हो गया था. लेकिन इस नए संक्रमण के खतरे की दृष्टि में परीक्षा स्थगित की गयी थी. इन सेमेस्टर के सिलेबस व इंटरनल असेस्मेंट सम्पूर्ण किए जा चुके थे. उन्होंने बताया कि शासन को विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को प्रोमोट करने की अनुमति मांगी जाएग

Share
अगला लेख → नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *