मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत

नासिक- कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली खबर आयी है, नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत हो गई है. नासिक के जिलाधिकारी ने कहा कि रिसाव के बाद ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने की वजह से 22 रोगियों की मौत हो गई.

इससे पहले महाराष्ट्र के एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगने ने कहा था कि प्राथमिक सूचना मिली है कि ऑक्सीजन लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई है. हम विस्तृत रिपोर्ट के इंतजार में हैं. हमने जांच के आदेश दे दिए हैं. जो लोग दोषी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.

नासिक के कमिश्नर के मुताबिक, 150 लोग अस्पताल में भर्ती थे. 23 लोग वेंटिलेटर पर थे. अन्य लोग ऑक्सीजन पर थे. बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन फीलिंग करते हुए ऑक्सीजन लीक हो गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑक्सीजन वॉल्व बंद किया. पाइप लाइन की लीकेज की वजह से सीरियस पेशेंट्स को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.

इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा की हम इस संकट की घड़ी में महाराष्ट्र सरकार के साथ है,वही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं. इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

Share
अगला लेख → यूपी सरकार ऑक्सीजन लेने बोकारो भेज रही है ट्रैन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *