मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले,देखें लिस्ट

यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले,देखें लिस्ट

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं, आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं. इसके साथ ही बीपी जोगदंड को एडीजी महिला सुरक्षा संगठन की जिम्मेदारी मिली है. वहीं राजीव कृष्ण एडीजी विजिलेंस बनाए गए हैं और राजीव कृष्ण की जगह अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन का नया एडीजी बनाया गया है.एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा का भी तबादला हुआ और मोहित अग्रवाल एडीजी एटीएस बने हैं. इसके अलावा नवीन अरोड़ा एडीजी टेक्निकल सर्विसेज में भेजे गए हैं और बीडी पॉलसन को एडीजी ट्रैफिक की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संजीव गुप्ता सेक्रेटरी होम बनाए गए हैं और एलआर कुमार डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए हैं.

*1991 बैच के आईपीएस अधिकारी बीपी जोगदणड को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर से अपर पुलिस माहनिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ की जिम्मेदारी दी है.

*राजीव कृष्णा को अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन से अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के लिए भेजा है.

*वहीं 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेश आगरा जोन की जिम्मेदारी मिली है.

*आरे के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उप्र से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली है.

*मोहित अग्रवाल को 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें, उत्तर प्रदेश से अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है.

*नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस उप्र से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं उप्र की जिम्मेदारी मिली है.
बीडी पॉल्सन को सचिव गृह, उप्र शासन, लखनऊ से हाटकर अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है.

*डॉ संजीव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक. कानून एवं व्यवस्था, उप्र से हटाकर सचिव गृह उप्र शासन के लिए भेजा है.
एलआर कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानून एव व्यवस्था उप्र की जिम्मेदारी मिली है.

Share
अगला लेख → यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष 24 अगस्त को करेंगे कार्यभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *