मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, कोई बीमारी नहीं- अमित शाह

मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, कोई बीमारी नहीं- अमित शाह

नई दिल्ली – अपने स्वास्थ्य के प्रति लगातार उड़ रही अफवाहों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद एक पत्र लिख अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने यह अफवाह फैलाई है मेरे मन में उनके प्रति कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है.

ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में लगातार सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोगों द्वारा यह बातें फैलाई जा रही थी कि अमित शाह अस्वस्थ चल रहे हैं. यहां तक कि अमित शाह के एक वीडियो को भी ट्वीट किया गया, जबकि उस वीडियो में अमित शाह एक बैठक में हिस्सा लेने आ रहे थे. इस वीडियो के माध्यम से भी अफवाह फैलाने की कोशिश की गई कि अमित शाह कुछ बीमार हैं. ऐसी तमाम अफवाहों के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने आज एक ट्वीट भी किया.

Share
अगला लेख → HAPPY MOTHER'S DAY

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *