मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

कोरोना – आम जन की मदद करेगा कांग्रेस का ‘यूपी मित्र’ नाम का चैट पोर्टल

कोरोना – आम जन की मदद करेगा कांग्रेस का ‘यूपी मित्र’ नाम का चैट पोर्टल

लखनऊ – उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए ‘यूपी मित्र’ नाम का पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल को वैल्यूफर्स्ट नाम की एजेंसी ने तैयार किया है। वैल्यू फर्स्ट ने कांग्रेस पार्टी को यह सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई है। यूपी कांग्रेस ने इसके लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर वैल्यू फर्स्ट का आभार जताया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेसनोट जारी करके यह बताया कि कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए हमने यह चैट पोर्टल लांच किया है। इस चैट पोर्टल के जरिये आम लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यथासंभव शिकायतकर्ताओं की मदद करेगी। साथ ही साथ इन समस्याओं की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी ताकि सरकार भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना आपदा में कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। पूरे प्रदेश में हम जगह जगह रसोईघर चला रहे हैं, गाज़ियाबाद, हापुड़, कानपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, लखनऊ समेत 17 जिलों में बना बनाया खाना जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे सूबे में हमारी जिला कमेटियां जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवा रहीं हैं। प्रदेश के बाहर जो मजदूर फंसे हैं, वहां भी मदद पहुँचाईं जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम लोगों तक इस चैट पोर्टल का यह http://tinyurl.com/UPmitra लिंक सोशल मीडिया, मैसेज और अन्य संचार माध्यमों से प्रचारित करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और मदद की जा सके।

Share
अगला लेख → मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, कोई बीमारी नहीं- अमित शाह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *