मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी ये शानदार कार , देखें तस्वीरें

एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी ये शानदार कार , देखें तस्वीरें

अभिनेता रणवीर सिंह को बॉलीवुड में रेम्बो के नाम से जाना जाता है. वह अक्सर अपनी अनोखी ड्रेस और स्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में वह अपनी नई कार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्हें उनकी नई धांसू टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर के साथ देखा गया है।

कार की लंबाई 4795 मिमी

यह कार दिखने में बेहद आकर्षक है। रणवीर सिंह ने एक काली कार खरीदी है जिसका आखिरी नंबर 6969 है। कार के डाइमेंशन की बात करें तो कार की लंबाई 4795 मिमी, चौड़ाई 1855 मिमी और ऊंचाई 1835 मिमी है।

6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर सड़क पर 204 पीएस की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह दमदार कार 4-व्हील ड्राइव है। कार में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है।

रणवीर के गैराज में ये लग्जरी कारें

जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह के गैराज में कई लग्जरी कारें हैं। इनमें लेम्बोर्गिनी उरुस, रेंज रोवर वोग और मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 4 मैटिक आदि शामिल हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास जगुआर एक्सजे और एस्टन मार्टिन रैपिड जैसी स्टाइलिश कारें हैं।

Share
अगला लेख → इस सब्जी का जूस पीने से डायबिटीज से मिलेगा छुटकार , जाने पीन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *