मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Ayodhya : सगाई से पहले पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

Ayodhya : सगाई से पहले पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

अयोध्या : कोतवाली गोसाईंगंज के एक मोहल्ले में सगाई से एक दिन पहले रात में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम गुरुवार देर रात उठाया, जबकि उसकी सगाई का कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर को था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

रामबली स्कूल में कार्यरत शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला गोसाईंगंज कोतवाली के पीछे वाली गली में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार को उनके बड़े बेटे अंकित शुक्ला की सगाई का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए घर में कई रिश्तेदार भी मौजूद थे। गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे घर के एक कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आयी. परिजन उस कमरे में गए तो देखा कि अंकित लहूलुहान पड़ा हुआ था।

उसके पास अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिस्तौल जब्त कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक कई दिनों से अवसादग्रस्त था। थानेदार संतोष कुमार सिंह के मुताबिक बरामद पिस्टल लाइसेंसी है. उन्होंने कहा कि पिस्तौल युवाओं का पिता है. उसे जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

Share
अगला लेख → भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की बैठक नैमिषारणय में हुई संप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *