मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP News : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, फंसे 12 लोगों को बचाया सुरक्षित

UP News : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, फंसे 12 लोगों को बचाया सुरक्षित

जैन मंदिर के पास लोहागढ़ निवासी प्रकाश रस्तोगी के घर में आग लग गई। शुक्रवार की रात तीन बजे तीन मंजिला मकान के ऊपरी दो मंजिला भवन में आग लग गयी. आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को तीन घंटे लग गए। सुबह छह बजे आग बुझायी गयी. आग बुझाने में पांच अग्निशमन वाहन (टेंडर) लगे हुए थे। आग कैसे लगी इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि घर में 12 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया. आग का मंजर इतना भयावह था कि घर में फंसे लोग बचाव के लिए चिल्ला रहे थे. पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी. सुनने में आया है कि सकरी गली हाउस के आसपास के घर प्रभावित हुए हैं. लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गये. जिस घर में आग लगी वह काफी पुराना था. छत लकड़ी की बल्लियों के सहारे टिकी थी, ये बल्लियां भी जलकर राख हो गईं। आग लगने से गृहस्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Share
अगला लेख → UP में रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्टिंग बनेगा जांच का माध्यम , 32…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *