मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

भारत के एक और दुश्मन का काम तमाम, आतंकी अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या

भारत के एक और दुश्मन का काम तमाम, आतंकी अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ ​​अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अकरम लश्कर के सबसे भरोसेमंद कमांडरों में से एक था. वह काफी समय से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

अकरम भारत के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल था। 2018 से 2020 तक अकरम खान लश्कर की भर्ती की देखरेख कर रहा था. अकरम गाजी की गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

भारत में काराता था घुसपैठ

अकरम खान ने कश्मीर घाटी में भी कई कट्टरपंथियों को आतंकवादी बना दिया था. अकरम कश्मीर के युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था. वह भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ भी कराता था. उसे जम्मू-कश्मीर के सुंजवान में 2018 में हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड भी कहा जाता है।

अकरम भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शामिल था। उसने कश्मीर में ख्वाजा शाहिद का अपहरण कर लिया। बाद में शाहिद का कटा हुआ सिर पीओके में नियंत्रण रेखा के पास मिला था।

Share
अगला लेख → दिवाली पर ऐसे करें असली और नकली मिठाई की पहचान, जाने तरीका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *