मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना से जंग में भारत की अहम भूमिका – बिल गेट्स

कोरोना से जंग में भारत की अहम भूमिका – बिल गेट्स

नई दिल्ली – कोरोना संकट काल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परोपकार कार्य से जुड़े बिल गेट्स ने गुरुवार को कोविड-19 को लेकर वैश्विक प्रतिक्रिया और महामारी से निपटने के लिए वैज्ञानिक नवाचार और अनुसंधान में वैश्विक समन्वय के महत्व पर चर्चा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष बिल गेट्स ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वैश्विक प्रयासों में योगदान करने की भारत की इच्छा और क्षमता को देखते हुए, यह महत्वपूर्ण है कि महामारी को लेकर प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए वैश्विक चर्चा में नई दिल्ली को शामिल किया जाए।

बिल गेट्स ने कहा कि इस बातचीत और साझेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘बातचीत और साझेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। महामारी का मुकाबला करने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है। भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए काम करती है और सबके लिए वैक्सीन, परीक्षण और उपचार का मार्ग प्रशस्त करती है।’

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य संकट के खिलाफ लड़ाई में भारत द्वारा अपनाए गए सचेत दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘बिल गेट्स के साथ विस्तार से बातचीत की। हमने कोरोना वायरस से लड़ने में भारत के प्रयास से लेकर, कोविड-19 से निपटने में गेट्स फाउंडेशन के काम, प्रौद्योगिकी, नवाचार की भूमिका और बीमारी के इलाज के लिए टीके के उत्पादन तक के मुद्दों पर चर्चा की।’ सरकारी बयान में कहा गया कि भारत का दृष्टिकोण उचित संदेश के माध्यम से लोगों को शामिल करने पर आधारित है।

Share
अगला लेख → लॉकडाउन - 'गुलाबो-सिताबो' के बाद विद्या की 'शकुंतला देवी' का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *